प्रतापगढ़ : सांसद संगमलाल गुप्ता की पिटाई के मामले में सीओ लालगंज सस्पेंड, प्रमोद तिवारी और मोना पर दो और मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ के सांगीपुर में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की पिटाई के मामले में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी सहित उनकी बेटी और रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। संग्रामगढ़ के व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रविवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखनी की अपील भी की और लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह ने सीओ लालगंज जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है। रविवार को दोपहर बाद वह लखनऊ पहुंचकर सीएम से मुलाकात कर सकते है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रतापगढ़ आगमन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। शनिवार देर रात प्रोटोकाल आया था कि डिप्टी सीएम सांसद संगमलाल गुप्ता से मिलने प्रतापगढ़ आएंगे, लेकिन रविवार सुबह कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना आ गई। पूरी रात पुलिस देती रही दबिश सांगीपुर ब...