Posts

Showing posts from September, 2021

डाक घर की इस योजना में एक साल में 14,11 रुपए करें जमा, मिलेंगे करीब 35 लाख रुपये

Image
  नई दिल्ली । लोग उन योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं जिनमें पैसे डूबने का जोखिम कम हो और रिटर्न अच्छा मिले। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना (gram suraksha scheme) निवेश का ऐसा ही विकल्प है, जिसमें कम जोखिम में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। 19 से 55 वर्ष की आयु के लोग इस बीमा योजना को खरीद सकते हैं। इस योजना में बीमा राशि 10,000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक है। बंद पॉलिसी होगी शुरू :प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही, वार्षिक आधार पर जमा कर सकते हैं। पॉलिसी अवधि के दौरान भुगतान में चूक होने पर प्रीमियम जमा करके बंद पॉलिसी फिर से शुरू कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए प्रीमियम का भुगतान करने के लिए 30 दिनों की छूट अवधि है। ग्राम सुरक्षा योजना बोनस के साथ राशि का आश्वासन देती है जो या तो 80 वर्ष की आयु तक पहुंचने के बाद या मृत्यु की स्थिति (जो भी पहले हो) में उनके कानूनी उत्तराधिकारी/नामित व्यक्ति को मिलता है। ग्राहक ३ साल बाद पॉलिसी को बंद करने का फैसला भी कर सकते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। 19 साल की उम्र में 10 लाख की पॉलिसी खरीदते हैं तो 55 साल के लिए मासिक प्रीमियम 1515 र...

प्रतापगढ़ : सांसद संगमलाल गुप्ता की पिटाई के मामले में सीओ लालगंज सस्पेंड, प्रमोद तिवारी और मोना पर दो और मुकदमा दर्ज

Image
  प्रतापगढ़ के सांगीपुर में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की पिटाई के मामले में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी सहित उनकी बेटी और रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। संग्रामगढ़ के व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रविवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखनी की अपील भी की और लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह ने सीओ लालगंज जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है। रविवार को दोपहर बाद वह लखनऊ पहुंचकर सीएम से मुलाकात कर सकते है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रतापगढ़ आगमन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। शनिवार देर रात प्रोटोकाल आया था कि डिप्टी सीएम सांसद संगमलाल गुप्ता से मिलने प्रतापगढ़ आएंगे, लेकिन रविवार सुबह कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना आ गई।  पूरी रात पुलिस देती रही दबिश सांगीपुर ब...